धोरैया: धोबिया व बेलडीहा गांव के बीच पुलिया के पास अज्ञात अपराधियों ने बेलडीहा के एक युवक को गोली मारी
Dhuraiya, Banka | Jun 16, 2025 धोबिया व बेलडीहा गांव क़े बीच स्थित पुलिया क़े समीप घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने सोमवार की शाम करीब 7 बजे बेलडीहा गांव निवासी दिगंबर मिश्रा के 25 वर्षीय पुत्र मोहित मिश्रा को गोली मारकर जख्मी कर दिया.अचेतावस्था में सड़क किनारे पड़े जख़्मी युवक क़े उपर गश्ती कर रहे धोरैया थाना की डायल 112 की नजर पड़ी और जख़्मी को उठा कर धोरैया अस्पताल ले गए.