धोरैया: नाला निर्माण की मांग लेकर कचराती गांव के महिला-पुरुष धोरैया प्रखंड कार्यालय पहुंचे, बीडीओ को दिया आवेदन
Dhuraiya, Banka | Jun 16, 2025 कचराती गांव के एक दर्जन से अधिक महिला व पुरुष ने नाला निर्माण की मांग को लेकर सोमवार की दोपहर करीब एक बजे प्रखंड कार्यालय पहुंचे.बीडीओ के नाम दिए आवेदन में बताया कि वार्ड नंबर 4 में मनोज गोस्वामी से लेकर अनिल गोस्वामी के घर होते हुए उत्तम गोस्वामी के घर तक तथा अनिल गोस्वामी के घर से भरत गोस्वामी के घर तक नाला की शीघ्र आवश्यकता है .