जमुई: गेनाडीह-रतनपुर रेलवे फाटक गेट में फंसा पोकलेन लदा हाईवा
Jamui, Jamui | May 5, 2026 किउल-जसीडीह रेलखंड के गेनाडीह-रतनपुर रेलवे फाटक पर मंगलवार 1 बजे के करीब एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। जमुई से झाझा की ओर जा रही मालगाड़ी के आने से ठीक पहले पोकलेन मशीन लदा एक हाईवा रेलवे फाटक में फंस गया। कुछ मिनटों के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि गेटमैन की तत्परता और मालगाड़ी चालक की सूझबूझ से समय रहते ट्रेन रोक दी गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया