बाह: मंसुखपुरा में टैंकर की टक्कर से किशोर घायल, आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को पुलिस के हवाले किया
मंसुखपुरा थाना क्षेत्र के बड़ापुरा गांव में सोमवार शाम करीब 4 बजे की घटना बतायी जा रही है। एक टैंकर ने अनियंत्रित होकर सड़क पर जा रहे एक किशोर को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने टैंकर को घेर लिया और चालक के साथ मारपीट कर टैंकर में तोड़फोड़ की।