गोगावां: रात के अंधेरे में बैंक में सेंध, CCTV ने खोली नकाबपोशों की कहानी
करही | करही स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की, लेकिन उनका प्लान नाकाम साबित हुआ। जानकारी के अनुसार अज्ञात चोर बैंक के पीछे लगी लोहे की जाली तोड़कर अंदर घुस गए और अंदरूनी दरवाजों को नुकसान पहुंचाया।