बासोदा: सड़क सुरक्षा अभियान: बासौदा पुलिस ने 400 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम लगाए, चालकों को किया जागरूक
Basoda, Vidisha | Apr 11, 2026 गंजबासौदा मे सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में बासौदा पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे नई गल्ला मंडी गंजबासौदा में यातायात प्रभारी के नेतृत्व में करीब 400 ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए गए, ताकि रात्रि के समय इनकी दृश्यता बढ़े और हादसों को रोका जा सके।