जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पीएम पोषण योजना के पद पर कार्यरत रजनीश उपाध्याय ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना का अतिरिक्त प्रभार गुरुवार को ग्रहण किया. इसको लेकर शिक्षकों ने डीपीओ स्थापना का कार्यालय कक्ष मे शुक्रवार को अंग वस्त्र एवं गुलदस्ता देकर लगभग 3:30 अपराह्न मे स्वागत किया। डीपीओ स्थापना का पद विष्णुकांत राय के अन्यत्र स्थानांतरण होने के कारण खाली है।