करपी: बुद्धू बीघा गांव में करपी पुलिस ने हत्या के तीन नामजद आरोपियों के घर पर इश्तिहार चिपकाए
Karpi, Arwal | Aug 8, 2025 करपी थाना क्षेत्र के बुद्धू बीघा गांव में जाकर करपी पुलिस ने शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे हत्या के नामजद आरोपियों के घर इश्तहार चिपकाए ।इस वर्ष 22 मार्च को बुद्धू बीघा गांव में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सात आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। शेष बचे तीन आरोपी के घर पर पुलिस ने इश्तिहार चिपकाए।