कटनी नगर: रीठी संदीपनी विद्यालय के प्राचार्य पर महिला ने लगाया छेड़खानी का आरोप, एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज
संदीपनी स्कूल रीठी में कार्यरत महिला ने प्राचार्य पर उसके साथ छेड़खानी का आरोप लगाया है महिला द्वारा लिखित शिकायत एसपी कार्यालय में की गई है जिसमें यह भी आरोप लगाया है कि छेड़खानी के साथ उसे नौकरी से निकालने धमकी दी जा रही। इस मामले के संबंध में आज मंगलवार दोपहर 2:00 बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है।