मैनपुरी: पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान ने किया ध्वज रोहण, परेड की ली सलामी
शुक्रवार को गणतंत्र दिवस को लेकर के पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि की भूमिका में राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान पहुंचे जहां उन्होंने सबसे पहले ध्वजा रोहण किया। उसके बाद पुलिस लाइन में ही परेड की सलामी ली। वहीं स्कूली बच्चों की ओर से गणतंत्र दिवस को लेकर के सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए।