मैनपुरी: भोगांव क्षेत्र नगला चुन्नी के पास रॉयल गैलेक्सी हॉट के पास साइकल सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की हुई मौत
भोगांव क्षेत्र के नगला मंगली निवासी शैलेंद्र पुत्र महिपाल सिंह बीती गुरुवार की शाम को साइकल से सवार होकर सामान लेने नगला चुन्नी गए हुए थे। रॉयल गैलेक्सी होटल के पास अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार युवक को रौंद दिया। वहीं एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।