बूंदी: बड़ा रामद्वारा गौशाला के टैग सुधा गोवंश की मौत का सिलसिला जारी, भूख प्यास से दम तोड़ रहे गोवंश
Bundi, Bundi | Apr 19, 2024 शहर के नैनवां रोड स्थित श्री बडा रामद्वारा गौशाला की पंजीकृत टेग सुधा गोवंश के अकाल मौत का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा। बड़ा रामद्वारा गौशाला के दो गोवंश अकाल मौत का ग्रास बन गए।गोशाला संचालकों की लापरवाही एवं पर्याप्त चारा पानी के अभाव में भूख प्यास से गोवंश की मौत हो रही है।प्रशासनिक अधिकारी एवं पशुपालन विभाग के अधिकारी गोवंश को लेकर उदासीनता बरत रहे हैं।