अंबेरी पुलिया के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से कई वाहन आपस में भिड़े
उदयपुर: शहर के अंबेरी पुलिया के पास नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर के अनियंत्रित होने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। सर्विस रोड से हाईवे पर आ रही कार (RJ27 CH 7203) को टक्कर मारने के बाद ट्रेलर डिवाइडर पर चढ़ गया, जिससे पीछे आ रहे कई वाहन एक के बाद एक आपस में टकरा गए।
हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया, हालांकि किसी जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां से स्पीड ब्रेकर हटाए जाने के बाद वाहनों की रफ्तार बेकाबू हो गई है, जिससे हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
#Udaipur #RoadAccident #NationalHighway #Amberi #TrafficNews
Dungarpur, Dungarpur | Nov 15, 2026