कोरांव: कोरांव बाजार में ग्राम न्यायालय के आदेश के तहत, एसडीएम की मौजूदगी में आबादी की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाया गया
कोरांव बाजार में मंगलवार शाम पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में एक अवैध कब्जे को हटाया गया। इस दौरान कब्जा हटाने का विरोध कर रहे लोगों ने पथराव किया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी आंशिक रूप से घायल हो गए। यह कार्रवाई शाम 4 बजे से 6 बजे के बीच की गई। कोरांव-मेजा मुख्य मार्ग पर आबादी की भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।