सेन्हा: सेन्हा में डालसा की एलईडी वैन से जागरूकता अभियान, बाल विवाह, नशाखोरी और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी।
सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के मुरकी तोड़ार पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय तोड़ार एवं पथनटोली गांव में गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नालसा, नई दिल्ली तथा झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार झालसा, रांची के संयुक्त निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार डालसा, लोहरदगा द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।