पुलिस लाइन छतरपुर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार के मुख्य आतिथ्य में विधि-विधान से संपन्न हुआ पूजन
---
विजयादशमी पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शासन के निर्देशानुसार पुलिस लाइन स्थित रामजानकी मंदिर में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों ने सहभागिता की। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक शस्त्र पूजन किया गया तथा हवन संपन्न हुआ। धार्मिक अनुष्ठान के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ।
शस्त्र पूजन कार्यक्रम में छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव, राजनगर विधायक श्री अरविंद पटेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या अग्निहोत्री, नपा अध्यक्ष श्रीमती ज्योति चौरसिया सहित प्रशासनिक अधिकारियों में डीआईजी श्री विजय कुमार खत्री, कलेक्टर श्री मृणाल मीना, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh #chhatarpur