प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के हितग्राहियों ने दशहरे पर नए घर में किया गृह प्रवेश
नगर परिषद राजनगर क्षेत्र में दो हितग्राही परिवारों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर नए आवास में किया प्रवेश
---
#प्रधानमंत्री_आवास_योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर 20 अक्टूबर 2026 को नगर परिषद राजनगर क्षेत्र में दो हितग्राही परिवारों के नवनिर्मित आवासों में गृह प्रवेश कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर हितग्राहियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने नए घर में प्रवेश किया।
योजना के अंतर्गत राजनगर के वार्ड क्रमांक 15 निवासी पप्पू सेन, पिता हरचरण सेन तथा वार्ड क्रमांक 10 निवासी सावित्री सोनी पति रामबाबू सोनी ने अपने नवनिर्मित आवासों में गृह प्रवेश किया। दशहरे के शुभ अवसर पर नए घर में प्रवेश से दोनों परिवारों में खुशी का माहौल रहा।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को पक्का आवास उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना तथा सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवास का सपना साकार करना है। नगर परिषद राजनगर द्वारा योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है।
#chhatarpur Jansampark Madhya Pradesh