तेंदूखेड़ा: ग्राम खेरे धाम में श्रीमद् भागवत कथा में राज्यमंत्री के अनुज सत्येंद्र सिंह लोधी हुए सम्मिलित
तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सगोड़ी खेरे धाम में श्रीमद् भागवत कथा का सप्त दिवसीय आयोजन चल रहा है जिसमें आज शुक्रवार की शाम 7 बजे मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के सतेंद्र सिंह लोधी श्रीमद् भागवत कथा में सम्मिलित हुए कथा का श्रवण कर कहा कि मन को आध्यात्मिक ऊर्जा एवं सकारात्मक प्रेरणा प्राप्त हुई।