कांके: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार दो दिवसीय कुलपति सम्मेलन में हुए शामिल
Kanke, Ranchi | May 21, 2026 रांची में गुरुवार को 12बजे से दो दिवसीय कुलपति सम्मेलन शुरू हो गया है। सम्मेलन का उद्घाटन राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने किया। दो दिवसीय सम्मेलन में राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति और उनके प्रतिनिधि मंडल शामिल हो रहे हैं। सम्मेलन का आयोजन उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से किया जा रहा है।