जमुई: जमुई पहुंचे जगतगुरु शंकराचार्य महाराज ने कहा- विद्यार्थी जीवन में ही धर्म का पालन संभव है
Jamui, Jamui | Mar 7, 2025 जगतगुरु शंकराचार्य महाराज शुक्रवार कि शाम 6 बजे के करीब जमुई का दौरा किया, जहां एक बच्चे ने उनसे पूछा कि "महाराज जी, विद्यार्थी जीवन में धर्म को साथ लेकर कैसे चला जाए?" इस सवाल के उत्तर में उन्होंने बड़े ही सरल भाव से कहा विद्यार्थी जीवन में ही धर्म का पालन संभव है। क्योंकि यह निर्दोष अवस्था होती है। विद्यार्थी में कोई दोष नहीं होता, कोई छल नहीं होता है।