टाटीझरिया: झरपो विद्यालय में कृषि वैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों को दिए आधुनिक खेती के गुर
झरपो विद्यालय में कृषि वैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों को दिए आधुनिक खेती के गुर। टाटीझरिया प्रखंड के पीएमश्री उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, झरपो में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, हजारीबाग की टीम द्वारा एक विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को कम उम्र में ही आधुनिक खेती के गुर सीखना था।