दतिया नगर: केंद्रीय राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल का दतिया दौरा, श्री पीतांबरा पीठ में दर्शन और वीर सिंह महल का भ्रमण किया
भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल आज अल्प प्रवास पर दतिया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंचकर मां बगलामुखी देवी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने खंडेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री वीर सिंह महल पहुंचे, जहां उन्होंने महल का भ्रमण किया