गरखा: हकमा गांव में जमीनी विवाद के चलते गोलीबारी, एक व्यक्ति घायल
Garkha, Saran | Dec 16, 2024 छपरा सदर अनुमण्डल अंतर्गत गरखा थाना क्षेत्र के हकमा गाव में पूर्व से जमीनी विवाद चल रही थी,इसी बीच सोमवार के शाम लगभग 4 बजे चली गोली में एक व्यक्ति घायल हो गया.जिसको परिजनों द्वारा गरखा सामुदायिक स्वस्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया.घायल व्यक्ति मुकेश राम बताया जाता है.