बयाना: बयाना में हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्टूडेंट्स ने निकाली रैली
बयाना के राजकीय कॉलेज में मंगलवार को 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत एक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में आयोजित इस रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. फिरोज अख्तर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।