महोबा: महुआ गांव की विवाहिता से दहेज के लिए पति ने की मारपीट, पिता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
Mahoba, Mahoba | Aug 6, 2026 घनश्याम श्रीवास ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उनकी पुत्री सपना को दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल में प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि पति ने लाठी-डंडों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया और बेहोशी की हालत में मायके के बाहर छोड़ दिया। पीड़िता के पिता ने आरोपी दामाद के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और बेटी को न्याय दिलाने की मांग की है।