मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस लाइन का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश
#बरेली। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने पुलिस लाइन, बरेली का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यक्रम के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
Bareilly news Live #Bareilly #police