इटावा: बसरेहर के आशानंदपुर गांव में तेज आंधी से उड़कर आए टीनशैड की चपेट में आने से 8 वर्षीय बालक की मौत, पिता घायल
Etawah, Etawah | May 22, 2025 बसरेहर के गांव आशानन्दपुर में बुधवार देर रात आई तेज आंधी तूफान के कारण भारी भरकम टीनसेड उड़कर गांव के ही मुरली मोहन पुत्र गजेन्द्र सिंह यादव के घर पर आ गिरा, जिससे छत पर सो रहे उनका 8 वर्षीय पुत्र अभिनय कुमार की टीनशेड की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मुरली मोहन गंभीर रूप से घायल हो गया, उन्हें शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया कोहराम मच गया