इटावा: इटावा में बीती रात आए आंधी-तूफान में दीवार और टीनशेड गिरने से 2 महिलाएं समेत 6 लोग घायल
Etawah, Etawah | May 22, 2025 इटावा जनपद में बुधवार की देर रात मौसम के गड़बड़ बदलने के साथ देर रात आई भयंकर आंधी एवं तूफान के साथ बारिश के चलते जिले में अलग-अलग स्थान पर दीवार गिरने एवं टीन शेड उड़कर आने से दो महिलाओं समेत 6 लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में देर रात्रि एक बजे जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में सभी का उपचार किया गया।