निज़ामाबाद: राहुल सांकृत्यायन की पुण्यतिथि पर पंदहा में श्रद्धांजलि दी गई, उनके विचारों को किया गया याद
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के पंदहा गांव में मंगलवार को सुबह 11 बजे महान साहित्यकार एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महापंडित राहुल सांकृत्यायन की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई इस दौरान उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि राहुल सांकृत्यायन जीवनभर जाति-पाति, छुआछूत और असमानता के विरोधी रहे।