सरीला: जरिया थाना क्षेत्र के कछवा कला गाँव के पास से चोरी के जेवरात, अवैध तमंचा व कारतूस सहित चार युवकों को किया गया गिरफ्तार
सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के कछवा कला गाँव के पास से झरिया थाना की पुलिस टीम ने चोरी के जेवरात अवैध तमंचा का कारतूस के साथ चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवकों को पुलिस ने न्यायालय भेजा है। जरिया थाना पुलिस ने करियारी गांव में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।