कालपी: ग्राम नसीरपुर में मां-बेटे और पड़ोसी महिला के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने 2 लोगों पर दर्ज किया मुकदमा
Kalpi, Jalaun | Feb 26, 2025 चुर्खी थाना के ग्राम नसीरपुर निवासनी राजेश्वरी ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि 22 फरवरी को अल्लू समेत दो लोगों ने मेरी ईटा मारकर मारपीट की थी, जिससे मेरे सिर में गंभीर चोटें आई थी और मेरे पुत्र विपिन एवं पड़ोसी महिला अन्नपूर्णा के साथ भी गाली गलौज कर मारपीट की थी, पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बुधवार सुबह करीब 11 बजे जानकारी दी है।