बदायूं: बदायूं के धौरेरा गांव में होली पर्व पर डीजे को लेकर चार लोगों ने दो सगे भाइयों को लाठी-डंडा मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Mar 4, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के धौरेरा गांव में होली पर्व पर बज रहे डीजे को लेकर कहासुनी हो गई और कहासुनी को लेकर गांव के ही चार लोगों ने 22 वर्षीय रतिराम पुत्र सोहरन लाल व उसके छोटे भाई रवेंद्र को लाठी - डंडा मारकर घायल कर दिया। घायलों ने मारपीट करने वालों की पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने घायल दोनों भाईयों का उझानी सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया है।