बिजनौर: गांव झलरा मे पानी की भरी बाल्टी में डूब कर 13 माह के बालक की मौत।
Bijnor, Bijnor | May 21, 2024 बिजनौर जनपद के थाना कोतवाली शहर के गांव झलरा में पानी की बाल्टी में डूब कर 13 माह के एक बालक की दर्दनाक मौत हो गई। गांव झलरा निवासी फहीम का 13 माह का पुत्र फाहद पानी की भरी बाल्टी के पास खेल रहा था। अचानक वह पानी की भरी बाल्टी में गिर गया। जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। जिससे पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है