शामली: थानाभवन पुलिस ने दिल्ली की महिला को डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगी में शामिल 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, ₹8 लाख बरामद
Shamli, Shamli | Aug 22, 2026 शनिवार को एसपी शामली एनपी सिंह ने बताया कि दिल्ली के पश्चिम विहार निवासी महिला बबीना द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर डिजिटल अरेस्ट से संबंधित करीब ₹43 लाख की साइबर ठगी के संबंधित शिकायत की गई थी। एसपी ने बताया मामले में चरथावल निवासी पंकज कुमार और किरोडीमल नाम के 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 8 लाख नकद बरामद किए गए हैं। अन्य की तलाश जारी है।