सागर नगर: खनिज अधिकारी द्वारा पत्रकार के साथ गाली-गलौज करने के मामले में भीम आर्मी ने कलेक्ट्रेट गेट पर किया प्रदर्शन
खनिज अधिकारी अनित पड्या द्वारा पत्रकार मुकुल शुक्ला के साथ किया गई गाली गलौज अभद्र मामले ने तुल पकड़ लिया है। जिले के सभी संगठनो पत्रकारों को अपना समर्थन दिया है। सोमवार दोपहर 2:00 बजे भीम आर्मी के बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता चंद्रा पार्क के पास एकत्रित हुए वहां से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।