सागर नगर: टीम इंडिया की जीत पर सागर में जमकर जश्न, आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ क्रिकेट प्रेमियों ने मनाया उत्सव
दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्राफी जीती है। रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया 251 के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर जैसे ही जडेजा ने चौका जड़ा, वैसे ही सागर में टीम इंडिया की जीत का जश्न शुरू हो गया।