भीलवाड़ा: साइकिल मेन की अनूठी पहल: साइकिल पर जनगणना के साथ पर्यावरण बचाने का संदेश दे रहे हैं
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हलेड़ के शारीरिक शिक्षक मुकेश कुमावत जो साइकिल मेन ऑफ़ भीलवाड़ा के नाम से भी जाने जाते है ने समाज में जागरूकता फैलाने के लिए एक अनूठी और प्रेरणादायक पहल शुरू की है। वे सरकार द्वारा सौंपे गए राष्ट्रीय कर्तव्य 'जनगणना' के कार्य को साइकिल से पूरा कर रहे हैं। इस दौरान वे घर-घर जाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक कर रहे है।