कुंडा: हथिगवां थाना क्षेत्र के कैमा गांव में दुर्गा पूजा का झंडा उखाड़ने को लेकर आक्रोश, पुलिस ने शिकायत के बाद शुरू की जांच
हथिगवां थाना क्षेत्र के कैमा गांव में दुर्गा पूजा पंडाल के लिए लगाए गए भगवा झंडे को अराजकतत्वों ने उखाड़ कर खेतों में फेंक दिया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया । वविहिप कार्यकर्ताओं ने मामले में पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है । इंस्पेक्टर नन्द लाल ने बताया की तहरीर मिली है मामले की जांच कर आगे की विधि कार्रवाई की जाएगी।