कुंडा: कुंडा इलाके के एक गांव की किशोरी नाराज होकर घर से निकली, मंदिर से पकड़कर एंटी रोमियो टीम ने परिजनों को सौंपा
कुंडा इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी परिजनों से नाराज होकर घर भाग निकली। वह इलाके के एक मन्दिर के पास बैठी थी। एएसपी संजय राय ने बताया की जब गुज़र रही एंटी रोमियो टीम की नज़र पड़ी तो वह नाबालिग लड़की को समझाया बुझाया और पकड़कर परिजनों को सौंप दिया।