कुंडा: रामपुर कलवारी गांव में रंजिश के चलते युवक की पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
जेठवारा इलाके के रामपुर कलवारी गांव में एक युवक को पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने जमकर मारा पीटा है। मारपीट का यह वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस मामले का संज्ञान लेकर जांच पड़ताल करने की बात कर रही है।