भोरे: लामीचौर पंचायत में 49 लाख के विवाह भवन का निर्माण शुरू, 6 माह में होगा पूरा
भोरे प्रखंड के लामी चौर पंचायत सरकार भवन के पास विवाह भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया। बुधवार की दोपहर 3:00 बजे जानकारी के अनुसार पंचायती राज विभाग द्वारा कराए जा रहे इस कार्य की कुल लागत 49 लख रुपए तय की गई है। इस महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ पंचायत के मुखिया मोहन कुमार सिंह तथा अभिकर्ता एवं सचिव नीलम कुमारी के देखरेख में कराया गया।