टीकमगढ़: श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिव धाम कुंडेश्वर में उमड़ा आस्था का सैलाब: आरती के साथ गूंजा शिवभक्ति का उल्लास
बुंदेलखंड के सुप्रसिद्ध टीकमगढ़ जिले के धार्मिक स्थल कुंडेश्वर धाम में श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। देर रात से ही श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन के लिए कतारों में लग गए। शिव धाम कुंडेश्वर भगवान का जल, दूध, दही, घी, शहद, और फलों के रस से महापंचामृत अभिषेक किया गया इसके बाद सोमवार सुबह 6 वजे महाआरती संपन्न हुई।