डोईवाला: देहरादून में फर्जी आरपीएफ अधिकारी गिरफ्तार, नीली बत्ती और बैज बरामद
देहरादून के डोईवाला में खुद को आरपीएफ का सहायक सुरक्षा आयुक्त बताकर लोगों पर रौब झाड़ने वाले स्मित कुमार को पुलिस ने पकड़ा। तलाशी में कार से आरपीएफ की नीली बत्ती, पी-कैप और बैज मिले। आरोपी कर्ज में डूबा था, पुलिस ने वाहन सीज कर मुकदमा दर्ज किया।