जगदलपुर: गीदम रोड स्थित कन्या क्रमांक 2 स्कूल में कक्षा 9 और 11 के परीक्षा परिणाम की घोषणा, स्वच्छता सभापति भी हुए शामिल
शहर के कन्या क्रमांक 2 विद्यालय में आज सोमवार सुबह 11 बजे वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई । इस मौके पर विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा परिणाम उनके अभिभावकों को बताया गया। मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सभापति लक्ष्मण झा तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा मौजूद रहे।