मनोहरथाना: बड़बद, देवरीजागीर व नांदेडा के ग्रामीणों ने भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
क्षेत्र की बड़बड़, देवरी जागीर व ग्राम नांदेड़ा के ग्रामीणों ने चारागाह भूमि, श्मशान एवं आम रास्ते पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा है।समस्त ग्रामवासियों ने जिला कलेक्टर से गुहार लगाई है कि चारागाह, श्मशान भूमि और आम रास्तों से जल्द से जल्द अतिक्रमण हटवाया जाए। साथ ही दोषियों को पाबंद किया जाए।