पुलिस ने मानपुर गांव में छापेमारी कर डेढ़ माह से फरार चल रहे आरोपी गोविंद यादव को बुधवार सुबह 8:00 बजे गिरफ्तार किया है। वह भुनेश्वर यादव का बेटा है। थाना अध्यक्ष आयुष कुमार ने बताया कि कैथमा गांव के होमगार्ड भूषण सिंह समेत छह लोगों पर हुए जानलेवा हमले मामले में 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी।