शिवहर: एसपी कार्यालय में एसपी अनंत कुमार राय ने 10 लोगों की समस्या को सुनकर किया समाधान
जिला पुलिस कप्तान अनंत कुमार राय ने बताया कि आज एसपी कार्यालय में एसपी अनंत कुमार राय ने 10 आम लोगों की समस्या को सुनकर तुरंत समाधान कर दिया है. जिसमें शिवहर, तरियानी और पिपराही प्रखंड से लोग अपनी समस्या को लेकर आए थे. समस्या सुनने के बाद सभी थाना अध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि थाना स्तर पर अधिक से अधिक आम जनता की समस्या को सुनकर समाधान करें।