टाटीझरिया: धरमपुर देवी मंडप प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के समापन पर भव्य भक्ति जागरण का आयोजन, जीवंत झांकियों ने मोहा मन
धरमपुर देवी मंडप प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के समापन पर हुआ भव्य भक्ति जागरण का आयोजन, जीवंत झांकियों और देवी गीतों पर रातभर झूमे श्रद्धालु। टाटीझरिया प्रखंड के धरमपुर में आयोजित पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ सह देवी मंडप प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ भक्तिमय माहौल में संपन्न हो गया। आयोजन में एक से बढकर एक भक्ति गीत और जीवंत झाकियों की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया।