महनार: हसनपुर दक्षिणी पंचायत में मारपीट की शिकायत, पुलिस को दी गई सूचना
महनार थाना क्षेत्र के हसनपुर दक्षिणी पंचायत में मारपीट कर जख्मी कर देने की घटना को लेकर पुलिस से लिखित शिकायत की गई है। घटना को लेकर बुधवार की शाम करीब 5 बजे धीरज कुमार ने बताया कि वह हसनपुर दक्षिणी पंचायत में नल जल योजना का कार्य करा रहे थे।इसी दौरान हसनपुर दक्षिणी पंचायत निवासी कुछ लोगों ने मिलकर गली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।