महनार: महमदपुर वार्ड संख्या 10 में मृतक के परिजनों से मिले राजद नेता संजय राय, परिवार को हर संभव मदद का दिया आश्वासन
वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के महमदपुर वार्ड संख्या 10 में बीते दिनों एलेवेस्टर चढ़ाने के दौरान गिरने से एक 42 वर्षीय विनोद सहनी की हुई मौत के बाद से परिजनों में शोक का माहौल है।घटना की जानकारी मिलने के बाद राजद नेता संजय राय मंगलवार की शाम करीब 6 बजे पीड़ित परिवार से मिलकर परिजनों को सांत्वना देकर उनका ढांढ़स बंधाया।